दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग, ई-ट्राई साइकिल से खिले चेहरे:इटावा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने विकास भवन पहुंचकर बांटे उपकरण
इटावा विकास भवन में सोमवार दोपहर 1 बजे दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम और सहायक उपकरण वितरित किए। उपकरण मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। 78 बैटरी ट्राई साइकिल बांटी कार्यक्रम में 78 बैटरी चालित ट्राई साइकिल के साथ सामान्य ट्राई साइकिल, कान की मशीन, दिव्यांग बच्चों को स्कूली बैग समेत अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। अधिक दिव्यांगता प्रतिशत वाले लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल दी गई, जबकि अन्य लाभार्थियों को सामान्य ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। बेटे को गोद में लेकर पहुंचे पिता कार्यक्रम में कई दिव्यांगजन अपने परिवार के साथ पहुंचे। एक पिता अपने दिव्यांग बेटे को गोद में लेकर ट्राई साइकिल लेने के लिए विकास भवन पहुंचा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले लाभार्थी काउंटर पर सूची में अपना नाम और क्रमांक मिलाते हुए नजर आए। आत्मनिर्भर बनाने पर जोर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पंडाल में बैठे लाभार्थियों और उनके परिवार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। जरूरत के अनुसार मिले उपकरण कार्यक्रम में कम सुनने वाले लाभार्थियों को कान की मशीन और दिव्यांग बच्चों को स्कूली बैग समेत अन्य सामग्री वितरित की गई। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि जरूरत के अनुसार उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को रोजमर्रा के कामों में सहूलियत मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)