सेवा संकल्प शिविर में 198-लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ:बाराबंकी में राज्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति प्रमाण पत्र और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण
बाराबंकी के रामसनेहीघाट मिनी स्टेडियम में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसमें 198 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी बांटे गए। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 103 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और 25 को बैसाखी के जोड़े दिए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शादी अनुदान योजना के 20 और छात्रवृत्ति योजना के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 10-10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के क्रमशः पांच, पांच और 10 लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)