दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत:हमले से पहले पार्टी कर रहे थे, हमलावरों ने AK-47 से किया हमला

Sep 27, 2026 - 12:36
0
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत:हमले से पहले पार्टी कर रहे थे, हमलावरों ने AK-47 से किया हमला
अंधाधुंध गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई। घटना दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप की है। गोलीबारी से पहले लोग पार्टी कर रहे थे। रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के कारण मौके पर ही 17 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी क्यों की गई इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावरों के पास AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User