लाट भैरव की बारात में डमरू गूंजे, काशी झूमी; VIDEO:शंकर-पार्वती, हनुमान और गणेश के स्वरूप बाराती बने, श्रद्धालु उमड़े

Sep 27, 2026 - 12:35
0
लाट भैरव की बारात में डमरू गूंजे, काशी झूमी; VIDEO:शंकर-पार्वती, हनुमान और गणेश के स्वरूप बाराती बने, श्रद्धालु उमड़े
काशी में रविवार शाम बाबा कपाल भैरव (लाट भैरव) की बारात लाट भैरव मंदिर से निकली। ढोल-डमरू और गाजे-बाजे की धुन पर काशीवासी जमकर नाचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण शाम 4 बजे शुभ मुहूर्त में बाबा श्री लाट भैरव के रजत मुखौटे को पंचामृत स्नान कराने के बाद विशेश्वरगंज स्थित इन्ना माई की गली में बारात की तैयारियां शुरू हुईं। रथ पर सवार बाबा लाट भैरव के दिव्य मुखौटे के दमकते नेत्रों और ललाटाग्नि की शोभा भक्तों के सांसारिक कष्टों को हरने वाली सुखद अनुभूति दे रही थी। ढोल-नगाड़े, शहनाई और बैंड-बाजे की मंगल ध्वनियां गूंज रही थीं। शंकर-पार्वती, हनुमान और गणेश आदि देव स्वरूप बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बारात हरतीरथ, विशेश्वरगंज चौराहा होते हुए काल भैरव मंदिर पहुंची। काल भैरव प्रबंध समिति की ओर से परंपरागत रूप से बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती उतारी गई। फिर बारात जतनबर, दूध कटरा, कतुआपुरा, अंबियामंडी, बलुआबीर, हनुमान फाटक और तेलियाना होते हुए नउआ पोखरा स्थित लाट भैरव बाजार पहुंची। यहां जनवासे में कुछ देर विश्राम के लिए रुकी। कई डमरू दलों के 100 से अधिक सदस्य डमरू नाद करते हुए बारात के साथ चल रहे थे। मार्गभर हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाल सजाए, आकर्षक पुष्पहार और राग-भोग लेकर बाबा के दर्शन-पूजन के लिए आतुर दिखाई दिए। ऊपर तस्वीर को क्लिक कर देखें बाबा लाट भैरव की बारात का VIDEO... देखें तस्वीरें …

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User