DLF मॉल में महिला को सिक्योरिटी ने पकड़ा VIDEO:घी लिया लेकिन पैसे नहीं दिए, सामान का बिल भरने के बाद मामला शांत

Oct 05, 2026 - 12:46
0
DLF मॉल में महिला को सिक्योरिटी ने पकड़ा VIDEO:घी लिया लेकिन पैसे नहीं दिए, सामान का बिल भरने के बाद मामला शांत
सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मॉल की सिक्योरिटी टीम एक महिला को पकड़कर ले जाती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला ने मॉल के एक स्टोर से बिना भुगतान किए सामान ले लिया था। हालांकि, बाद में महिला ने सामान का बिल भुगतान कर दिया और दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि महिला ने मॉल के ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान लिया था। आरोप है कि सामान का भुगतान किए बिना वह आगे बढ़ गई। इसके बाद सिक्योरिटी टीम ने CCTV फुटेज चेक कर महिला की पहचान की और उसे रोक लिया। वीडियो में पहले भी स्टोर से सामान चोरी होने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद भी हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। पेमेंट के मामला शांत DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक, बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हुआ था। बाद में महिला ने सामान का बिल भुगतान कर दिया। पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। बिल का भुगतान करने के बाद महिला मौके से चली गई। नहीं दी गई शिकायत पुलिस के अनुसार, मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User