DM आलोक कुमार ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया:कैंटीन में खाने की गुणवत्ता जांची, छात्रों से पूछीं समस्याएं
पीलीभीत में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई, शैक्षणिक माहौल, आवासीय व्यवस्थाओं और खाने की गुणवत्ता जांची। डीएम ने कॉलेज का मैप देखने के बाद सीधे विद्यार्थियों की कैंटीन पहुंचे। वहां छात्रों के खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता जांची। उन्होंने कैंटीन प्रबंधन को पौष्टिकता व शुद्धता से समझौता न करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मेडिकल छात्रों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पढ़ाई, हॉस्टल, पानी और बिजली जैसी व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। छात्रों की समस्याओं पर अधिकारियों को तुरंत समाधान निकालने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि छात्रों को स्वच्छ, सुरक्षित व तनावमुक्त माहौल मिलना चाहिए। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)