बल्ब का तार ठीक करते समय युवक को लगा करंट:बस्ती में 32 साल के मुकेश चौहान की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के नाथपुर पांडे गांव में सोमवार सुबह घर पर बिजली के बल्ब का तार ठीक करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान मुकेश कुमार चौहान पुत्र रामयज्ञ चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार चौहान सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर पर विद्युत बल्ब का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पत्नी नीतू ने घटना के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बस्ती स्थित पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक मुकेश कुमार चौहान की उम्र करीब 32 वर्ष थी। वह परसरामपुर थाना क्षेत्र के नाथपुर पांडे गांव के निवासी थे। घर में बिजली का तार ठीक करते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)