'DM अंकल...राम-राम, रोड पर पानी भरा है, हटवा दीजिए':बच्चों ने कहा- हमें इंफेक्शन हो सकता है, स्कूल जाने में दिक्क्त होती है
“डीएम अंकल…राम-राम, हमें जलभराव से बचाइए। सड़क पर पानी भरा है, इसे हटवाइए और सड़क बनवा दीजिए। स्कूल जाने में प्रॉब्लम होती है। इंफेक्शन हो सकता है” यह गुहार महाराजगंज में रहने वाले 3 बच्चों की है। उन्होंने हाथ जोड़कर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से सड़क बनवाने की रिक्वेस्ट की है। बच्चों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। इसमें बच्चे सड़क पर भरे पानी के बीच खड़े होकर अपनी परेशानी बताते नजर आ रहे हैं। मामला नगर पंचायत आनंदनगर का है।
बारिश के बाद सड़क पर जमा हुआ पानी 26 सितंबर को वार्ड नंबर 11 में तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया। करीब 300 मीटर लंबी सड़क में लगभग 50 मीटर हिस्से का ही निर्माण हुआ है। बाकी सड़क बदहाल है। आसपास करीब 35 घर हैं। यहां रहने वाले लोगों को जलभराव और खराब रास्ते के कारण रोजाना परेशानी होती है। पानी में खड़े होकर बच्चों ने बनाया वीडियो इसी कारण मोहल्ले की रहने वाली आरोही सिंह तोमर (8), सौरभ यादव (10) और सृष्टि यादव (9) ने बीच सड़क पानी में खड़े होकर वीडियो बनाया। इसमें जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की अपील की। बच्चों का यह वीडियो मोहल्ले के रोहित सिंह तोमर ने बनाया है। इसे 9 अक्टूबर को रिकॉर्ड किया गया। डीएम अंकल- हमें इंफेक्शन हो सकता है वीडिया में बच्चों ने कहा- डीएम अंकल राम-राम…उत्तरीय बाईपास, फरेंदा में वार्ड नंबर 11 का हाल देख लीजिए। यह गंदा पानी भरा है। सभी को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। घुटने तक पानी है। स्कूल जाने में प्रॉब्लम होती है। हमें इन्फेक्शन भी हो सकता है। पानी हटवा दीजिए, प्लीज। रोड भी बनवा दीजिए। कई बार शिकायत के बाद भी राहत नहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद बच्चों ने वीडियो बनाकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। वहीं जब दैनिक भास्कर ने डीएम गौरव सिंह सोगरावल को सीयूजी नंबर पर फोन किया किया, तो कॉल रिसीव तो नहीं हुई। कॉल फॉरवर्ड चली गई। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)