DM ने आधी रात चेक कराए खनन वाहन:ADM के नेतृत्व में छापामारी, 33 डंपरों का चालान
मुरादाबाद में उत्तराखंड से खनन के बाद बजरी और रेता लाने वाले डंपरों में ओवरलोडिंग की शिकायत पर नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को देर रात चेकिंग कराई। मुरादाबाद - उत्तराखंड की सीमा पर हुई इस चेकिंग में 33 डंपर ओवरलोडिंग करते पकड़े गए। जिनका परिवहन विभाग द्वारा चालान किया गया है।
डीएम अनुनय झा के निर्देश पर इस चेकिंग टीम को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने लीड किया। पुलिस परिवहन और खनन विभाग की टीम को लेकर एडीएम ममता मालवीय ने उत्तराखंड से रेता बजरी के ट्रांसपोर्ट रूट पर छापा मारा।
भोजपुर और भगतपुर एरिया में की गई छापामारी में उन्होंने 33 बजरी और रेता लदे वाहनों का चालान कराया। टायर अपलिफ्ट के मामले में परिवहन विभाग द्वारा इनका चालान किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)