दमा से परेशान रिटायर्ड टेक्नीशियन ने ट्रेन कटकर जान दी:गोविंदपुरी स्टेशन पर दी जान, 2 साल से दमा से थे परेशान
कानपुर के गोविंद नगर में दमा की बीमारी से परेशान कार्डियोलॉजी के रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन ने शनिवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और अन्य कागजात के आधार पर उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव की हालत देखकर बदहवास हो गए।जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक निवासी राजकिशोर रस्तोगी (69) के रूप में हुई। वह करीब आठ साल पहले कार्डियोलॉजी में लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले करीब दो साल से दमा की बीमारी से परेशान थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिलने के कारण वह तनाव में रहने लगे थे। दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे राजकिशोर के बड़े बेटे अभिषेक रस्तोगी निजी क्षेत्र में काम करते हैं। परिवार में पत्नी कुसुम रस्तोगी और छोटा बेटा ओमन रस्तोगी हैं। अभिषेक ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।अभिषेक के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे जीआरपी पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचे। वहां पिता का शव देखकर परिजन टूट गए। घर में मातम छा गया। आधार कार्ड से हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार,राजकिशोर लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)