मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हवन:मेरठ में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी भी हुई
मेरठ में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई। जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में हवन हुआ। इसमें ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट समेत कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। कर्मवीर सिंह गूमी ने बताया कि दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन की वजह से समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय भी नहीं आने दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को उनके घर पर ही रोक रखा हैं। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर याद किया। उन्हें 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था। हवन के बाद एक विचार गोष्ठी भी हुई, जिसमें मुलायम सिंह यादव के जनहित कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)