‘दंगा करने और धमकी देने वालों को पाकिस्तान भेजना पड़ेगा’:संभल में बोले विधायक नंदकिशोर गुर्जर; सपा सांसद बर्क पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप
संभल में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के घर गुरुवार रात 10:20 बजे गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहुंचे। यहां उन्होंने संभल की राजनीतिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उनके पिता का हौसला बढ़ा है। विधायक ने कहा कि दंगा करने और धमकी देने वालों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। हाजी सलमान के समर्थन में पंचायतों पर निशाना हाजी सलमान के समर्थन में लगातार हो रही पंचायतों को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जो लोग उसके लिए पंचायत कर रहे हैं, वे भी उसी तरह के हैं। उन्होंने सलमान पर लोनी में एक नाबालिग हिंदू बच्ची के साथ दुष्कर्म और अन्य मामलों में संलिप्त होने के आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि उसके खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने सलमान के मकान को लेकर भी दावा किया और कहा कि संबंधित इमारत के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। ‘लोनी में किसी की औकात नहीं कि हिंदू बहन-बेटी से दुराचार करे’ विधायक ने आरोप लगाया कि हिंदू युवकों को तिलक और चोटी देखकर पीटा गया। उन्होंने लोनी के इतिहास और अपने वंश का जिक्र करते हुए कहा कि लोनी में कानून-व्यवस्था कायम है और किसी को भी हिंदू महिलाओं के साथ अपराध करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संभल को लेकर सपा सांसद और पिता पर लगाए आरोप संभल की घटना को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने सपा विधायक, सांसद और सांसद के पिता पर दंगा कराने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनके पिता का हौसला बढ़ा है। विधायक ने दावा किया कि नेताओं को जान से मारने की धमकी देना और 1978 के दंगों को दोहराने की बात करना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में NSA के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव और विपक्षी नेताओं पर भी साधा निशाना नंदकिशोर गुर्जर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अलग-अलग घटनाओं पर ट्वीट करते हैं, लेकिन लोनी में दो दलित युवकों की हत्या के मामले में उन्होंने वैसी प्रतिक्रिया नहीं दी। विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात कर मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई। जन्माष्टमी की घटना का भी किया जिक्र विधायक ने हाजी सलमान से जुड़ी एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि जन्माष्टमी के दिन तीन बच्चियों के साथ दुराचार हुआ था और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने संभल की घटना को भी इसी तरह का मामला बताते हुए सपा सांसद की कथित भूमिका और उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए। ‘राष्ट्रवादी मुसलमानों को भी विचार करना पड़ेगा’ नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जो मुसलमान राष्ट्रवादी हैं, उन्हें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ जाने पर विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दंगा कराने की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने अपने बयान में ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात भी कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)