दंगल से घर लौट रही महिला को कार ने कुचला:उन्नाव में अस्पताल में मौत, परिजनों ने कार चालक पर कार्रवाई की मांग की

Sep 25, 2026 - 15:37
0
दंगल से घर लौट रही महिला को कार ने कुचला:उन्नाव में अस्पताल में मौत, परिजनों ने कार चालक पर कार्रवाई की मांग की
उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 साल की महिला की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात इंदामऊ चौराहे के पास हुई। महिला दंगल देखकर पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी दी। मृतका की पहचान बीघापुर थाना क्षेत्र के भोगैत गांव निवासी गंगा दुलारी (55) पत्नी गंगा दीन के रूप में हुई है। दंगल देखने के बाद पैदल घर लौट रही थीं वह गुरुवार शाम गांव के पास इंदामऊ चौराहे पर दंगल देखने गई थीं। दंगल देखने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। बताया गया कि चौराहे के पास सड़क पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंगा दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गांव निवासी संजय रावत ने बताया कि गंगा दुलारी दंगल देखकर लौट रही थीं। जब वह दूसरी सड़क की ओर पहुंचीं, तभी कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। संजय के मुताबिक, कार चालक नशे में था और टक्कर के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गंगा दुलारी के तीन बेटे हैं और हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने कार चालक के नशे में होने की बात कही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User