डॉ. संस्कार का चीन की फेलोशिप के लिए चयन:टोपोलॉजिकल पदार्थों पर उत्कृष्ट शोध के लिए मिली कामयाबी

Sep 25, 2026 - 15:37
0
डॉ. संस्कार का चीन की फेलोशिप के लिए चयन:टोपोलॉजिकल पदार्थों पर उत्कृष्ट शोध के लिए मिली कामयाबी
दीनदयाल उपाध्याय (DDU) गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ता डॉ. संस्कार मिश्रा का चयन चीन की प्रतिष्ठित 'इंटरनेशनल यंग साइंटिस्ट फेलोशिप' (IYSF) के लिए हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि के तहत अब वे बीजिंग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स (चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज) में प्रो. जिनगुआंग चेंग के साथ तीन वर्ष तक उच्चस्तरीय शोध करेंगे। डॉ. संस्कार ने अपनी पीएचडी डीडीयू के डॉ. प्रशांत शाही के निर्देशन में पूरी की है। उनका मुख्य शोध उच्च दाब (हाई प्रेशर) के अंतर्गत टोपोलॉजिकल पदार्थों के चुंबकीय व परिवहन गुणों पर रहा है। अपने शोध के सिलसिले में वे 2023 में टोक्यो विश्वविद्यालय (जापान) का भी दौरा कर चुके हैं। प्रतिष्ठित जर्नल 'फिजिकल रिव्यु बी' में दो शोध-पत्र प्रकाशित कर चुके डॉ. मिश्रा की इस अंतरराष्ट्रीय कामयाबी पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, डीन साइंस प्रो. अजय सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User