डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी:एक की हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर; दूसरे का सीएचसी में इलाज जारी

Oct 14, 2026 - 21:07
0
डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी:एक की हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर; दूसरे का सीएचसी में इलाज जारी
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरोजनीनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां से राजू रावत (35) को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दूसरे युवक सुनीत रावत (30) का इलाज सरोजनीनगर सीएचसी में चल रहा है। राजू और सुनीत दोनों रामदासपुर के रहने वाले हैं और लखनऊ एयरपोर्ट पर मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वे उन्नाव जिले के बाराखेड़ा से अपनी दवा लेकर बाइक से लौट रहे थे। बनी-मोहन रोड पर बंथरा थाना क्षेत्र के गोदौली गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User