डंपर ने सब्जी ठेले को रौंदा, मां-बेटे समेत 4 घायल:महोबा में कानपुर-सागर हाईवे पर डाक बंगला मैदान के पास हादसा, मासूम गंभीर
महोबा में कानपुर-सागर हाईवे पर डाक बंगला मैदान के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सब्जी बेच रहे परिवार के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 10 वर्षीय कार्तिक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। सुभाषनगर मोहल्ला निवासी कैलाश हाथ ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी छोटी बाई अपने 10 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ डाक बंगला मैदान के पास सब्जी बेच रही थीं। इसी दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ठेले से जा टकराया। हादसे में ठेले के पास मौजूद मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। देखें, 3 तस्वीरें… टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार्तिक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि डाक बंगला मैदान के पास हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)