कौशाम्बी में SIR को लेकर सपा ने उठाए सवाल:जिलाध्यक्ष बोले- मतदाता सूची से नाम हटाकर अधिकारों का हो रहा हनन

Oct 04, 2026 - 20:31
0
कौशाम्बी में SIR को लेकर सपा ने उठाए सवाल:जिलाध्यक्ष बोले- मतदाता सूची से नाम हटाकर अधिकारों का हो रहा हनन
कौशाम्बी में रविवार शाम 5 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए गए। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। नाम हटाने की प्रक्रिया पर सवाल जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों के मतदान के अधिकार का हनन हो रहा है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है। बिहार-बंगाल चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप दयाशंकर यादव ने बिहार और बंगाल में हुए चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव में गड़बड़ी कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की आपत्तियों के बावजूद ECI NET पर ERO के अधिकार कम किए गए। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ERO के अधिकारों का केंद्रीकरण कर मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। पार्टी ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत बताया। सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनवार अहमद, राजेश पटेल, सोनी चौधरी, सुशील केशरवानी, अजीत मौर्य और मेघलाल पाल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User