दो बाइकों को रस्सी से बांधकर स्टंट, वीडियो आया सामने:दो युवक अलग-अलग दिशाओं में चलाने की कर रहे कोशिश

Oct 16, 2026 - 15:23
0
दो बाइकों को रस्सी से बांधकर स्टंट, वीडियो आया सामने:दो युवक अलग-अलग दिशाओं में चलाने की कर रहे कोशिश
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों को रस्सी से बांधकर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो युवक अलग-अलग दिशाओं में बाइक चलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। पढ़िए पूरा मामला- वायरल वीडियो में युवक दोनों बाइकों को रस्सी से बांधकर उन्हें विपरीत दिशाओं में खींचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने या रस्सी में उलझने से दुर्घटना हो सकती थी। यह लापरवाही सिर्फ बाइक सवारों के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। हालांकि, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार का वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पहचान होने पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User