अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा:गांव में पुलिस तैनात; डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुड़िया टीकूर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे अज्ञात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। हालांकि, घटना के बाद गांव में शांति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने की बात कही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिरसागंज अनिल कुमार और सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से जानकारी जुटाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देशन में पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के दौरान काफी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने घटना का विरोध जताया और साथ ही इस तरह का कृत्य करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। माहौल को भांपते हुए पुलिस ने डॉग स्कॉयड टीम को मौके पर बुलाया। डॉग स्कॉयड टीम ने के द्वारा भी जांच पड़ताल की गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)