दो दिन से लापता सेवानिवृत्त फौजी का शव मिला:घर के पास नाले में मिला शव, पुलिस को डूबने से मौत होने की आशंका

Oct 09, 2026 - 16:21
0
दो दिन से लापता सेवानिवृत्त फौजी का शव मिला:घर के पास नाले में मिला शव, पुलिस को डूबने से मौत होने की आशंका
पीलीभीत के नखासा में दो दिन से लापता सेवानिवृत्त फौजी छत्रपाल का शव शुक्रवार सुबह घर के पास नाले में मिला। शव उतराता देख हलचल मच गई। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मृतक छत्रपाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त। बेटे ने बताया कि 7 अक्टूबर रात 11 बजे वे बिना बताए घर से निकले। परिजनों को लगा वे रिश्तेदार के यहां गए होंगे, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा शुक्रवार नाले में छत्रपाल का शव मिलने पर परिजनों को दुख हुआ। पुलिस को आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से पैर फिसलकर वे नाले में गिरकर डूब गए, जिससे मौत हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया, रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, फिर कानूनी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User