सहारनपुर में राहगीर को घेरकर लूटने वाले 5 दोस्त अरेस्ट:12 हजार रुपए-मोबाइल, तमंचा-चाकू बरामद; भागने की फिराक में थे

Oct 09, 2026 - 16:21
0
सहारनपुर में राहगीर को घेरकर लूटने वाले 5 दोस्त अरेस्ट:12 हजार रुपए-मोबाइल, तमंचा-चाकू बरामद; भागने की फिराक में थे
सहारनपुर में पुलिस ने बाइक सवार से लूट के मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 1 और 2 अक्टूबर की रात कातला से मरोड़गढ़ जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार को रोककर मारपीट की थी। इसके बाद उससे 12 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के कब्जे से 4500 रुपए नकद, लूटा गया मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस, 2 चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाइक बरामद की हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए एक जगह इकट्ठा होकर भागने की फिराक में थे। मोबाइल से सिम निकालकर फेंका मरोड़गढ़ निवासी आवेश पुत्र महफूज ने 2 अक्टूबर को चिलकाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि अज्ञात बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। एसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं। वारदात के दौरान उन्होंने बाइक सवार को रोककर उसके साथ मारपीट की और 12 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। नकदी आपस में बांट ली, जबकि मोबाइल रितिक ने अपने पास रख लिया। बाद में मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया। डराने के लिए रखते थे तमंचा और चाकू पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लूटपाट के दौरान लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा व चाकू रखते थे। पुलिस ने उनके पास से 4500 रुपए, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुकदमे में लूट से संबंधित अन्य धाराएं और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User