दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला:सलोन थाने में दर्ज थी गुमशुदगी; PM रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट

Oct 05, 2026 - 13:03
0
दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला:सलोन थाने में दर्ज थी गुमशुदगी; PM रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट
रायबरेली में सलोन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तालाब से दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेरहौ गांव निवासी नरेंद्र यादव (पुत्र मेवालाल) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र पिछले दो-तीन दिनों से घर से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सलोन थाने में दर्ज कराई गई थी। सोमवार सुबह औना सदरा गांव के पास तालाब में ग्रामीणों ने एक शव पानी में पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई। शव नरेंद्र यादव का होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User