हरदोई में सेवा संकल्प अभियान:पिहानी में नगर विकास, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग का शिविर शुरू; सात दिन चलेगा
हरदोई के पिहानी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पिहानी में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यालय प्रांगण स्थित सामुदायिक हाल में विभिन्न विभागों के समन्वय से 7 दिवसीय शिविर (5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक) का प्रारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता और महामंत्री नीरज सिंह द्वारा किया गया। शिविर में नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर जन सामान्य को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। नगर विकास विभाग की ओटीएस योजना/एकमुश्त समाधान योजना के आवेदकों के ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक नागरिकों को लाभान्वित किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक गोपाल अवस्थी, अश्विनी बाजपेयी, अरुण अग्निहोत्री आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)