दो हजार का डीजल भराकर भागे कार सवार:गोरखपुर में भारत सरकार लिखी गाड़ी से आए थे 4 युवक, CCTV कैमरे में वारदात कैद

Oct 12, 2026 - 12:51
0
दो हजार का डीजल भराकर भागे कार सवार:गोरखपुर में भारत सरकार लिखी गाड़ी से आए थे 4 युवक, CCTV कैमरे में वारदात कैद
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में पेट्रोल पंप से तेल भराकर बिना भुगतान किए भागने का मामला सामने आया है। घटना 8 अक्टूबर शाम करीब 6 बजकर 8 मिनट की है। कार सवार कुछ युवक 2000 रुपए का डीजल भरवाकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। पंप कर्मचारियों ने पीछा भी किया, लेकिन वे वाहन समेत भागने में सफल रहे। कार के आगे एक प्लेट रखी थी, जिसपर भारत सरकार लिखा था। इस मामले में पंप मैनेजर ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। देखिए 2 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला एजी फ्यूल पंप के मैनेजर राजेश श्रीवास्तव ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम करीब 06.08 बजे पेट्रोल पंप पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नंबर UP 53 EV 0936 से कुछ अज्ञात युवक पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी में डीजल भरवाया। जब भुगतान की बारी आई तो सभी युवक अपनी गाड़ी लेकर तेजी से भाग निकले। पंप मैनेजर राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक युवकों की हरकतों से ऐसा लग रहा था कि वे सभी नशे की हालत में थे। कर्मचारियों ने उनका पीछा भी किया, परंतु वे लाइन समेत मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत शाहपुर थाने में की गई है। तहरीर में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन नंबर और अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम तलाश में लगी है, बहुत जल्द उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User