बिजनौर में NHM संविदा कर्मचारियों ने काम बंद कर किया:समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग

Oct 12, 2026 - 12:51
0
बिजनौर में NHM संविदा कर्मचारियों ने काम बंद कर किया:समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद कर टीबी अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वे समान कार्य-समान वेतन, समान नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। उनके कार्य बहिष्कार से टीबी अस्पताल सहित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा, जिससे मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई। कर्मचारी नेता विनीत चौधरी ने बताया कि यह धरना 8 अक्टूबर से चल रहा है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से कम मानदेय और नौकरी की अनिश्चितता के बीच काम कर रहे हैं, पर मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने साफ किया कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में मधु कश्यप, नकुल कुमार, अंकित चौधरी, पंकज शर्मा, अरविंद कुमार सहित कई NHM संविदा कर्मचारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User