"दो कचौड़ी, एक समोसा' वाले नारे पर विवादित बयान:गाजियाबाद में लोनी विधायक ने कहा- हिंदू बेटियां बाप-भाई पर सवाल नहीं उठातीं

Oct 07, 2026 - 11:15
0
"दो कचौड़ी, एक समोसा' वाले नारे पर विवादित बयान:गाजियाबाद में लोनी विधायक ने कहा- हिंदू बेटियां बाप-भाई पर सवाल नहीं उठातीं
गाजियाबाद के लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने "दो कचौड़ी, एक समोसा - मर्द जात पर नहीं भरोसा" वाले वायरल नारे को लेकर तीखा हमला किया है। विधायक ने कहा कि भारत की कोई भी संस्कारी बेटियां कभी भी "मर्द जात पर नहीं भरोसा " कहकर अपने बाप और भाई पर सवाल खड़े नहीं कर सकती। गैर हिंदू समुदाय में कुछ लोग अपनी बेटी से दुराचार करते हैं ,भाई बहनों से शादी कर लेते है , ऐसी कई घटनाएं लोनी में भी सामने आई है,दावा है कि शायद यह वही लड़कियां है ,जो बाप भाई से परेशान होकर ऐसा कह रही है। विधायक बोले- विशेष मानसिकता के लोग ही करते हैं दुराचार विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया कि यह हरकत केवल एक विशेष मानसिकता के लोग ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "ये गैर हिंदू समुदाय के लोग ही कर सकते हैं, इनमें ही हलाला होता है और बेटियों के साथ दुराचार और बहन के साथ शादी जैसी चीजें करते हैं ,मगर हिंदू समाज में ऐसा नहीं है।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने हिंदू संस्कृति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "हिंदू समाज की बहन ने अगर भाई को राखी बांध दी तो वह भाई के लिए चंडी बन जाती है। वह रक्षा का संकल्प लेती है। हिंदू समाज की कोई बहन-बेटी कभी अपने भाई और बाप के लिए कभी ऐसा नहीं कह सकती।" दावा- घर से बुर्का पहनकर निकलती हैं लड़कियां इससे पहले भी विधायक ने दावा किया था कि उन्होंने नारे लगाने वाली लड़कियों का पता लगा लिया है। उनके अनुसार ये लड़कियां बुर्का पहनकर घर से निकलती हैं और जंतर-मंतर पहुंचकर जींस पहन लेती हैं। इसके साथ ही उन्होंने "काकरोच जनता पार्टी" पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत का कोई भी युवा कॉकरोच नहीं हो सकता, जो ऐसा कह रहे हैं उन्हें काला हिट मारकर हटाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुछ छात्राओं द्वारा लगाए गए इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है अब लोनी विधायक के इस नए बयान के बाद यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया है और सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User