जमीन विवाद में लोडर चालक की पीटकर हत्या:पिता और तीन भाइयों पर आरोप, घर के बाहर मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान

Oct 07, 2026 - 11:15
0
जमीन विवाद में लोडर चालक की पीटकर हत्या:पिता और तीन भाइयों पर आरोप, घर के बाहर मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद कस्बे में जमीन के विवाद में 35 वर्षीय लोडर चालक पप्पू की मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने पिता मुर्तजा और तीन भाइयों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक परिवार में जमीन को लेकर करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब दो बजे पप्पू काम से घर लौटा था। आरोप है कि घर पहुंचते ही पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। रातभर घर के बाहर पड़े रहने के बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। छह महीने से चल रहा था जमीन का विवाद पप्पू लोडर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात घर लौटने के बाद इसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद पिता मुर्तजा और तीन भाइयों ने मिलकर पप्पू पर हमला कर दिया। रातभर घर के बाहर पड़ा रहा पप्पू परिजनों के अनुसार मारपीट में पप्पू को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह घर के बाहर ही पड़ा रहा। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव दरवाजे पर पड़ा मिलने की जानकारी पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी, बांगरमऊ इंस्पेक्टर और गंजमुरादाबाद चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी। 18 महीने के बेटे को नहीं पता पिता नहीं रहे पप्पू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी सोफिया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पप्पू का करीब 18 महीने का बेटा है। मासूम को अभी यह भी पता नहीं कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं, पति की मौत के बाद सोफिया के सामने परिवार चलाने और बच्चे के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User