दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में 5 गिरफ्तार:बांदा में परिवार का आमरण अनशन जारी, 30 सितंबर को हुई थी मौत
बांदा में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के बावजूद पीड़ित परिवार का आमरण अनशन जारी है। परिवार 11 अक्टूबर से न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठा है। परिजन महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू वर्मा और ओंकार उर्फ शेरा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव का है। नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की मौत के मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, परिजन दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। बच्चों के शव पानी में फेंकने का आरोप आमरण अनशन पर बैठे परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चों की हत्या कर उनके शव पानी में फेंक दिए गए थे। बच्चों को खोने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजन चाहते हैं कि जांच में किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य की अनदेखी न हो और सभी आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जाए। पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भी परिवार का कहना है कि जब तक शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी चिंता दूर नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)