दो मासूमों की हत्या में 3 नए संदिग्धों के नाम:बांदा में एसआईटी ने तेज की जांच, फरार चार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Oct 17, 2026 - 10:11
0
दो मासूमों की हत्या में 3 नए संदिग्धों के नाम:बांदा में एसआईटी ने तेज की जांच, फरार चार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। टीम गांव और आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान तीन नए संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। हत्या में उनकी भूमिका होने की आशंका के मद्देनजर एसआईटी और विवेचक साक्ष्यों के आधार पर उनकी संलिप्तता की पुष्टि करने में जुटे हैं। जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी खेत में खाद छिड़कने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान बगीचे के पास उनकी मुलाकात दोनों भाइयों से हुई थी। पुलिस इस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर हत्या से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। विवेचना के दौरान अब तक 19 पर्चे काटे जा चुके हैं। इनमें जांच में सामने आए तथ्यों को दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर शेरा की तलाश में जुटी पुलिस मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस को उसके लखनऊ से आगे एक जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्तों के यहां छिपे होने के संकेत मिले हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में रवाना की गई है। मामले में सपा नेता महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चार अन्य फरार हैं। फरार चार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हत्याकांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। सीजेएम न्यायालय में रिमांड की तारीख पर विवेचक ने फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी। इस पर न्यायालय ने चारों फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। पुलिस अब वारंट के आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं, एसआईटी नए संदिग्धों की भूमिका और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User