कानपुर में मां बंगलामुखी का हवन:नवरात्रि अनुष्ठान जारी, सप्तमी पर साड़ी वितरण और अष्टमी पर माता की चौकी
कानपुर में सी ब्लॉक में पंडित धीरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन मां का सहस्राचन और शाम को मां बगलामुखी का हवन किया जा रहा है। सप्तमी के दिन मां के प्रसाद स्वरूप साड़ियों का वितरण होगा। अष्टमी पर विशेष कार्यक्रम के तहत माता की चौकी सजाई जाएगी। वहीं, दशमी के दिन कन्या पूजन और मां के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, सभी कार्यक्रम महामाई की इच्छा से संपन्न होंगे। नवरात्रि के इन आयोजनों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)