दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी

Oct 16, 2026 - 18:08
0
दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी
महराजगंज में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के करमही गांव में जमीन पर नींव की खोदाई कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने कलावती देवी और उनकी जेठानी सरिता देवी के साथ मारपीट की। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। मारपीट का वीडियो गुरुवार शाम 4 बजे सामने आया। नींव की खोदाई के दौरान हुआ विवाद करमही गांव निवासी कलावती देवी ने सिंदुरिया थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को वह अपनी जमीन पर नींव की खोदाई करा रही थीं। इसी दौरान उनके बगलगीर शब्बुद्दीन पुत्र रामकिल, बगीता, रंभा देवी, शब्बुद्दीन वर्मा, सीमा और रितू पर गाली-गलौज कर हमला करने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। बचाने पहुंची जेठानी से भी मारपीट का आरोप कलावती देवी ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए उनकी जेठानी सरिता देवी पत्नी अंगद मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों महिलाओं को पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User