कौशांबी में परिजनों से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी:प्रेम विवाह से इनकार पर हंगामा, लोगों की भीड़ जुटी
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती चरवा थाना क्षेत्र के गोगी गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह प्रेम विवाह को लेकर अपने घरवालों से नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह सिकंदरपुर बजहा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देर शाम तक युवती टावर से नीचे नहीं उतरी थी। घटना की सूचना पर संदीपन घाट थाना प्रभारी नागेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)