दो महिलाओं सहित चार लोगों को सांप ने डसा:ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, किसान को ट्रैक्टर चलाते समय काटा था

Oct 06, 2026 - 09:45
0
दो महिलाओं सहित चार लोगों को सांप ने डसा:ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, किसान को ट्रैक्टर चलाते समय काटा था
ललितपुर में सोमवार शाम 5 से 6 बजे अलग-अलग गांवों में खेत में काम करते समय दो महिलाओं सहित चार लोगों को सांप ने काट लिया। सभी को इलाज के लिए रात 10 से 11 बजे के बीच मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। बानपुर के तोर गांव की 50 वर्षीय फूला बाई को शाम 5 बजे उड़द काटते समय हाथ में सांप ने काटा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रात 8:15 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए। तालबेहट के असऊपुरा गांव की 35 वर्षीय रामदेवी को शाम 5:30 बजे खेत में उड़द काटते समय पैर में सांप ने काटा। उन्हें रात 10:20 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। महरौनी के सिलावन गांव के 40 वर्षीय किसान लक्ष्मण को शाम 6 बजे ट्रैक्टर चलाते समय सांप ने पैर में काटा। सांप ट्रैक्टर पर चढ़ गया था। परिजन उन्हें रात 10:15 बजे मेडिकल कॉलेज लाए। जाखलौन के बम्होरी कलां के 21 वर्षीय योगेश को भी सोमवार रात 10:10 बजे मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्होंने सांप के काटने की बात बताई, जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User