सोमवार की रात बारिश का मंगलवार को दिखा असर:तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने आज भी जारी किया है बारिश का अलर्ट
आजमगढ़ में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। जिले में सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। यही कारण है कि जिले के तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मंगलवार को जिले का तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को शाम जिले में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी। जिसके कारण कई पेड़ और होर्डिंग भी गिर गई थी। इसके साथ ही दीवाल गिरने से एक मासूम बच्ची की भी मौत हो गई। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से आम जनता को गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आ रही है। मंगलवार को भी जिले में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।
जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)