DPSG मेरठ रोड में करियर मेला लगा:50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों ने लिया हिस्सा, छात्रों को मिली उच्च शिक्षा की जानकारी
गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद (DPSG), मेरठ रोड में 2026 के लिए करियर मेले का आयोजन हुआ। इसमें भारत और विदेश के 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मेले में छात्रों को उच्च शिक्षा के विकल्प, अलग-अलग कोर्स और करियर की संभावनाओं की जानकारी मिली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. शिखा गुप्ता मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर से जुड़ी जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने छात्रों को सही फैसले लेने और लगातार नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गुप्ता ने विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET), नए शैक्षणिक विषयों और बदलते करियर विकल्पों के बारे में बताया। इसके बाद सवाल-जवाब सत्र हुआ, जहां छात्रों ने CUET तैयारी, विषयों के चयन और करियर योजना पर सवाल पूछे। करियर मेले में छात्रों और अभिभावकों को विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बात करने का मौका मिला। उन्होंने कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसरों की जानकारी ली। DPSG सोसाइटी के यूनिवर्सिटी रेडीनेस प्रोग्राम का भी जिक्र हुआ, जिसका मकसद छात्रों को करियर चुनने और कौशल विकसित करने में मदद करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)