बुलंदशहर में हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल:पूर्व मायावती के फार्म हाउस के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार
बुलंदशहर की कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार रात युवक हनी की हत्या के मामले में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुख्य आरोपी अनिकेत सागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामन रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के फार्म हाउस के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। देवीपुरा में चाकुओं से गोदकर की गई थी हनी की हत्या शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव मौसमगढ़ निवासी जीत सिंह के बेटे हनी की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे मामन रोड पर मायावती के फार्म हाउस के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आम के बाग की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने भागने की कोशिश की। इस दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिकेत सागर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सीओ सिटी अनिल कुमार शाही ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस घायल आरोपी का उपचार कराने के साथ ही फरार साथी की तलाश कर रही है। वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)