डरबन टेस्ट- लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 166/6:जीत के लिए 255 रन की जरूरत, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट चाहिए

Oct 13, 2026 - 15:42
0
डरबन टेस्ट- लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 166/6:जीत के लिए 255 रन की जरूरत, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट चाहिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन टेस्ट के पांचवें दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 421 रन का टारगेट मिला है। उसे अभी 255 रन और बनाने हैं, जबकि 4 विकेट बाकी हैं। एडेन मार्करम 69 और मार्को यानसन 7 रन बनाकर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाकर 106 रन की बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की और साउथ अफ्रीका को 421 रन का टारगेट दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User