लखनऊ में तालाब में उतराया मिला मजदूर का शव:दो दिन पहले ड्यूटी के लिए निकले थे, शराब का आदी था मृतक

Oct 13, 2026 - 15:29
0
लखनऊ में तालाब में उतराया मिला मजदूर का शव:दो दिन पहले ड्यूटी के लिए निकले थे, शराब का आदी था मृतक
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पानी भरे तालाब में उतराता मिला।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बहराइच जिले के नानपारा थाना अंतर्गत जोधापुर निवासी अर्जुन (30) बंथरा थाना क्षेत्र के बेंती स्थित रामगढ़ी के पास बनी - मोहान रोड के किनारे स्थित सेफ एक्सप्रेस कूरियर के वेयरहाउस परिसर स्थित कमरे में रहकर पिछले दो माह से यहां लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था। दोस्त ने की पहचान रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे अर्जुन अपने कमरे में ताला बंद कर कहीं निकल गया। रात में 9 बजे से उसकी ड्यूटी थी। लेकिन तब तक वह वापस नहीं नजर आया तो वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना अर्जुन के दोस्त बबलू को दी। बबलू भी अर्जुन के गांव के पास का ही रहने वाला है और वह यहां वेयरहाउस के बाहर किराए के कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहकर अजुर्न के साथ ही काम करता है। लेकिन बबलू कुछ दिन पहले पत्नी को लेकर अपने गांव चला गया था। ढाबा के कर्मचारियों ने शव को देखा बबलू को जब अर्जुन के लापता होने की जानकारी मिली तो सूचना के बाद बबलू रविवार रात में ही गाव से यहाँ पहुंचा और अर्जुन की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका पता नहीं चला।सोमवार को बबलू ने इसकी सूचना अर्जुन के परिवार वालों को दी। वहीं मंगलवार दोपहर वेयरहाउस से करीब 200 मीटर दूर बनी -मोहान रोड के किनारे स्थित ढाबा के कर्मचारियों को पास के ही पानी भरे तालाब में एक युवक का शव उतराते नजर आया। फूल चुका था शव तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतक बनियान और अंडरवियर पहने पानी में औंधे में पड़ा था। शव काफी फूल चुका था और उसे दुर्गंध उठ रही थी। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान कराई तब उसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब का आदी था और रविवार को भी वह शराब के नशे में ही लोगों को वेयर हाउस से बाहर घूमते दिखाई पड़ा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जाँच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User