दरगाह से दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत:बाराबंकी रेलवे पुल पर चढ़ते समय अचानक गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Sep 25, 2026 - 10:43
0
दरगाह से दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत:बाराबंकी रेलवे पुल पर चढ़ते समय अचानक गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बाराबंकी के हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर दर्शन करने आए गाजीपुर के एक बुजुर्ग की घर लौटते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ बाराबंकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पुल पर अचानक गिरकर अचेत हो गए। जीआरपी ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गाजीपुर के जंगीपुर निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता (58) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी केशमती के साथ बाराबंकी आए थे। दोनों ने देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर दर्शन किए। दर्शन के बाद दंपती बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें रात 8:50 बजे ट्रेन नंबर 15084 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस से घर लौटना था। ट्रेन पकड़ने के लिए दोनों रेलवे पुल से होकर जा रहे थे। इसी दौरान पुल पर चढ़ते समय सुभाष चंद्र गुप्ता अचानक गिर पड़े और अचेत हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सुभाष चंद्र गुप्ता को बाराबंकी जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी केशमती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User