फतेहपुर में भाजपा नेता की कार के चालान पर नोकझोंक:टीएसआई से भिड़े पदाधिकारी, भीड़ जुटी

Sep 25, 2026 - 10:43
0
फतेहपुर में भाजपा नेता की कार के चालान पर नोकझोंक:टीएसआई से भिड़े पदाधिकारी, भीड़ जुटी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा नेता की कार का चालान करने को लेकर यातायात पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच नोकझोंक हुई और विवाद बढ़ गया। ललौली चौराहे पर हुई इस बहस के दौरान यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) और भाजपा नेताओं के बीच हुई नोकझोंक का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वायरल वीडियो गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत ओमर की कार ललौली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। चौराहे पर मौजूद टीएसआई वेद प्रकाश ने वाहन का चालान काटना शुरू कर दिया, जिस पर भाजपा नेता और यातायात पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए सड़क किनारे खड़ी कार का चालान करने पर आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस और तेज हो गई। कई स्थानीय लोग जमा हो गए टीएसआई ने भाजपा नेताओं से कहा कि वे चेयरमैन से जाकर बात करें, उनसे नहीं। इससे विवाद और बढ़ गया। इस हंगामे के दौरान चौराहे पर कई स्थानीय लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि कस्बे के लोग सुबह-शाम बाजार जाने के लिए दोपहिया वाहन से जाते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं। इसी वजह से टीएसआई द्वारा उनके चालान किए जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User