दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप:शाहजहांपुर में युवक बोला- संविधान की कसम खाइए; पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर जांच जारी

Oct 19, 2026 - 09:16
0
दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप:शाहजहांपुर में युवक बोला- संविधान की कसम खाइए; पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर जांच जारी
शाहजहांपुर में एक दरोगा और युवक के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। युवक ने दरोगा पर थप्पड़ मारने और कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने दरोगा से संविधान की कसम खाने को कहा। दरोगा ने आरोप से इनकार करते हुए शिकायत करने की बात कही। रविवार रात घटना का वीडियो 11 बजे सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला आरसी मिशन थाना क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक, एक दुकान पर युवकों की भीड़ जुटने की सूचना पर दरोगा ने उन्हें हटने के लिए कहा था। आरोप है कि दोबारा पहुंचने पर भी वहां भीड़ मिली। हालांकि, युवक को थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुई है। दुकान पर भीड़ हटाने को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8 बजे ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में एक दुकान पर युवकों की भीड़ लगी थी। मौके पर पहुंचे दरोगा ने युवकों से वहां से हटने को कहा। कुछ देर बाद जब वह दोबारा पहुंचे तो दुकान पर फिर भीड़ मिली। इसी दौरान युवक और दरोगा के बीच विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि दरोगा ने उसे थप्पड़ मारा और कॉलर पकड़ लिया। दुकानदार ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए दरोगा से थप्पड़ मारने का कारण पूछा। दरोगा ने आरोप से इनकार किया तो युवक ने उनसे संविधान की कसम खाने को कहा। वायरल वीडियो में दरोगा यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वीडियो बनाइए और आगे भेजकर शिकायत कर दीजिए। युवक अंत तक उनसे कथित थप्पड़ मारने का कारण पूछता रहा। थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में नहीं हुई रिकॉर्ड वायरल वीडियो में दरोगा और युवक के बीच हुई बहस दिखाई दे रही है, लेकिन थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में कैद नहीं हुई। मामले की शिकायत एक जनप्रतिनिधि से भी किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के संबंध में आरसी मिशन थाना प्रभारी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। सीओ बोले- आरोपों की जांच की जा रही सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि वायरल वीडियो में सामने आई घटना की जानकारी है। उन्होंने कहा कि एक बार मना करने के बावजूद दुकान पर युवकों की भीड़ लगी थी, जिन्हें दरोगा ने हटने के लिए कहा था। युवक की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User