दयालबाग में गुरु महाराज के भंडारे में जुटी संगत:धान की झड़ाई और प्रीतिभोज, देश-विदेश के सतसंगियों ने की सेवा
आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत सतगुरु परम गुरु महाराज साहब के पावन भंडारे पर रविवार को भंडारा ग्राउंड में दूसरी शिफ्ट के दौरान धान की झड़ाई और प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य निर्धारित गतिविधियों में बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की। दयालबाग के साथ देश-विदेश के अनुमत क्षेत्रों से आए सतसंगियों ने कृषि सेवा में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और हर्षोल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम के बाद ईवी से निवास की ओर जाते समय परम पूज्य गुरुमहाराज ने मार्ग में उपस्थित संगत पर अपनी दयामयी दृष्टि डाली। इस दौरान संगत भावविभोर नजर आई। आयोजन का सजीव प्रसारण ई-कैस्केड के माध्यम से देश-विदेश की सतसंग ब्रांचों तक पहुंचाया गया, जिससे वहां मौजूद सतसंगी भी कार्यक्रम से जुड़ सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)