दरोगा से बदतमीजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा में बदसलूकी-धक्का मुक्की की, बोला- मेरे पैरों पर गिरकर माफी मांग

Oct 05, 2026 - 22:52
0
दरोगा से बदतमीजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:ग्रेटर नोएडा में बदसलूकी-धक्का मुक्की की, बोला- मेरे पैरों पर गिरकर माफी मांग
ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा से बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी को बिसरख थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित चौधरी के रूप में हुई है। दरोगा से विवाद और धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। घटना सोमवार रात बिसरख थाना क्षेत्र में युफेरिया मॉल के पास की है। बताया गया कि पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दरोगा और रोहित चौधरी के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और मौके पर हंगामा होने लगा। आरोप है कि रोहित चौधरी ने दरोगा से कहा कि ‘तू मेरे पैरों पर गिरकर माफी मांगेगा।’ इसके बाद उसने दरोगा को धक्का दे दिया। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहले दोनों पक्षों में हुआ समझौता घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले गई। वहां दोनों पक्षों ने कार्रवाई नहीं कराने की बात कही और आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। बीमार पत्नी को देखने आया था दरोगा बताया गया कि दरोगा किसी दूसरे जिले में तैनात है। वह अपनी बीमार पत्नी को अस्पताल में देखने के लिए ग्रेटर नोएडा आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान मंगलवार सुबह दरोगा के साथ हुई बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई। इसके बाद बिसरख पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User