दशहरा घाट पर चला स्वच्छता अभियान:लोगों ने ली यमुना को स्वच्छ रखने की शपथ

Oct 02, 2026 - 17:48
0
दशहरा घाट पर चला स्वच्छता अभियान:लोगों ने ली यमुना को स्वच्छ रखने की शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान पखवाड़े’ के अंतर्गत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर यमुना नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद नवीन जैन ने स्वयं स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश दिया। ताजमहल के समीप यमुना तट पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान घाट एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ यमुना नदी की निर्मलता और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। स्वच्छता अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथ उठाकर स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सांसद नवीन जैन ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम अपने घर, कार्यस्थल, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए सदैव प्रयास करेंगे। यमुना नदी एवं अन्य जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे तथा स्वच्छता के प्रति समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, बसंत गुप्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रश्मि सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, मनीष अग्रवाल, महेश कर्दम, नंदू गुप्ता, प्रवीण जैन, दीपक जैन, पार्षद जितेंद्र सविता, राहुल वैद्य सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User