दशहरा मेले से दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ और ट्राईसाइकिल:रोटरी क्लब बरेली साउथ का 40वां मेला 23 से 25 अक्टूबर तक, सामाजिक सेवा पर जोर
बरेली में रोटरी क्लब बरेली साउथ का 40वां दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर तक बरेली क्लब मैदान में लगेगा। इस बार रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह मेला जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर देगा। मेले से होने वाली कमाई से दिव्यांगों और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। 24 अक्टूबर को दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल बांटी जाएंगी। साथ ही, हाथ गंवा चुके लोगों के लिए मुफ्त एलएन-4 कृत्रिम हाथ लगाने का कैंप भी लगेगा। मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि मेले में हर दिन अलग-अलग मुकाबले होंगे। 23 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस और 'डांस बरेली डांस' सोलो प्रतियोगिता होगी। 24 अक्टूबर को 'वॉयस ऑफ बरेली' गायन और 'डांस बरेली डांस' ग्रुप प्रतियोगिता होगी। 25 अक्टूबर को बेस्ट कपल और 'मेला क्वीन' प्रतियोगिता रखी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)