दशहरा पर अनोखी शस्त्र पूजा:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ पर हुआ कुदाल,हथौड़े का पूजन, प्रस्तावित कार सेवा के लिए पूजे औजार

Oct 20, 2026 - 14:27
0
दशहरा पर अनोखी शस्त्र पूजा:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ पर हुआ कुदाल,हथौड़े का पूजन, प्रस्तावित कार सेवा के लिए पूजे औजार
विजय दशमी पर्व पर मथुरा में अनोखी शस्त्र पूजा देखने को मिली। यहां चित्रगुप्त पीठ पर साधु संतों की मौजूदगी में औजारों का पूजन किया गया। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज ने कुदाल, हथौड़े,फावड़ा आदि का विधि विधान से पूजन किया। संत सच्चिदानंद महाराज का कहना है कि यह औजार 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मस्थान मुक्ति कराने के लिए प्रस्तावित कार सेवा में प्रयोग किए जाएंगे। चित्रगुप्त पीठ पर एकत्रित हुए साधु संत विजय दशमी पर्व पर मंगलवार को गोवर्धन के नजदीक स्थित चित्रगुप्त पीठ पर साधु संत एकत्रित हुए। यहां साधु संतों ने दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में हुए पूजन कार्यक्रम में शस्त्रों का पूजन किया। इसके साथ ही औजारों का भी पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों के मध्य साधु संतों ने पूजन किया। कृष्ण लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे का लगाया नारा इस विशेष शस्त्र पूजन में शामिल होने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सनातनी भक्त चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचे। आश्रम में आयोजित इस अनुष्ठान के दौरान भक्तों ने कुदाल, फावड़े, गेंती, हथौड़े, गदा और तलवार जैसे शस्त्रों व औजारों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। आश्रम परिसर में इस दौरान भक्तों का उत्साह चरम पर था और चारों तरफ "कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे..." के नारे गूंजते रहे। 6 दिसंबर को प्रस्तावित है कार सेवा पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने इस मौके पर बताया कि 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मुक्ति के लिए कार सेवा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास बनी मुगल शासक औरंगज़ेब के पाप की निशानी (विवादित ढांचे) को ढहाया जाएगा। उस ढांचे को तोड़ने और वहां से मलबा हटाने के लिए ही इन कुदाल, फावड़ों और हथौड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसीलिए विजय दशमी के शुभ मुहूर्त पर इन शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन कर सफलता की याचना की गई है। इस आयोजन के बाद से ही क्षेत्र और सोशल मीडिया पर यह अनोखी शस्त्र पूजा चर्चा का विषय बनी हुई है। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में गौ-सेवक विष्णु शर्मा, प्रमोद सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, ईश्वर दास, संदीप माथुर, पवन, आयुष, काली ठाकुर, भूत पूर्व सैनिक प्रकाश सोनी, श्याम ठाकुर, कन्हैया पंडित, राजू, अजय, शिवम, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User