राजा भैया के घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित:छोटे बेटे बृजराज सिंह ने किया पूजन, राजस्थान से मंगाई गई 5 क्विंटल की प्रतिमा

Oct 20, 2026 - 14:27
0
राजा भैया के घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित:छोटे बेटे बृजराज सिंह ने किया पूजन, राजस्थान से मंगाई गई 5 क्विंटल की प्रतिमा
प्रतापगढ़ के कुंडा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बेती कोठी के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की गई है। राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज सिंह ने दुर्गेश सिंह और अजीत सिंह के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। यह प्रतिमा राजस्थान के किशनगढ़ से लाई गई है और इसका वजन करीब पांच कुंतल है। आचार्य अतुल जी महाराज के नेतृत्व में आचार्य कृष्णा, आचार्य कौशल किशोर, आचार्य संयोग मणि, आचार्य विपिन, आचार्य सूरज, आचार्य अंकित और आचार्य शीतला प्रसाद ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के दौरान मंत्रोच्चार और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User