दशहरा पर शहर में रात दो बजे तक रूट डायवर्जन:चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, शाम पांच बजे से लागू रहेगी व्यवस्था, अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट बनाए

Oct 18, 2026 - 22:47
0
दशहरा पर शहर में रात दो बजे तक रूट डायवर्जन:चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, शाम पांच बजे से लागू रहेगी व्यवस्था, अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट बनाए
मेरठ में दशहरा पर्व पर शहर में भीड़भाड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। शाम पांच बजे से रात दो बजे तक शहर में डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट भी बनाए गए हैं। दशहरा पर रावण दहन और अन्य आयोजनों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। आयोजन स्थलों के आसपास भीड़ जुटने और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले से तैयारी की है। रूट डायवर्जन के दौरान निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वाहनों को निकाला जाएगा, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुलिस फोर्स कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के साथ ही आयोजन स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। रोडवेज बसों के लिए यह व्यवस्था लागू - दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इन्टरचेंज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम होते हुए जीरो माईल और बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे आ सकेंगी। वापसी में भी बसें इसी रूट का उपयोग करेंगी। - हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली बसें मोदीपुरम, टैंक चौराहे से जीरो माईल और बेगमपुल होते हुए भैसाली बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी। - बिजनौर की ओर से आने वाली बसें साकेत चौराहे से जीरो माईल और बेगमपुल होते हुए भैसाली बस अड्डे आ सकेंगी और इसी मार्ग से वापस लौटेंगी। - गढ़मुक्तेश्वर व मुरादाबाद की ओर से आने वाली बसें जेलचुंगी चौराहे पर मेला होने के कारण मुजफ्फरनगर और रुड़की जाने वाली बसों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, जो तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, बेगमपुल और जीरो माईल होते हुए जाएंगी। भारी वाहनों के लिए यह रहेगी व्यवस्था - मुजफ्फरनगर से हापुड़, गढ़ और मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज, मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ और कस्बा खरखौदा से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। - डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। - डिग्गी तिराहे से यूनिवर्सिटी रोड होते हुए जेलचुंगी आने वाले हल्के वाहनों को किला रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। - एलआईसी कट से आने वाले वाहन ईमली तिराहे की तरफ भेजे जाएंगे। रामलीला स्थलों के आस पास यह व्यवस्था - दिल्ली रोड रामलीला मैदान के आयोजन के चलते बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक) से बिजली बंबा बाइपास तिराहे के बीच सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बिजलीबम्बा बाईपास और बागपत रोड से जा सकेंगे। - ब्रह्मपुरी और शारदा रोड से वाहनों को रामलीला मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहा और मलियाना पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। - सूरजकुंड पार्क की रामलीला व रावण दहन के कारण वाहन गांधी आश्रम से सूरजकुंड मंदिर, सीताराम पुलिया और नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। - भैसाली ग्राउंड के रावण दहन के चलते जली कोठी, मेहताब तिराहा, सीएवी स्कूल (थाना सदर साइड) और गुरु तेग बहादुर स्कूल से भैसाली ग्राउंड की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। एसपी ने की डायवर्जन के पालन की अपील एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें। प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। पर्व के दौरान पुलिस की प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात को सुचारु रखना है। दशहरा पर शाम 5 बजे से रात दो बजे तक नो एंट्री प्रभावी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User