दशहरे पर खिलेगी तेज धूप, रात में गुलाबी ठंड होगी:दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, सुबह-शाम मौसम रहेगा सुहावना

Oct 20, 2026 - 07:51
0
दशहरे पर खिलेगी तेज धूप, रात में गुलाबी ठंड होगी:दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, सुबह-शाम मौसम रहेगा सुहावना
कानपुर में दशहरे पर मंगलवार को मौसम साफ रहने से रावण दहन और मेले में पहुंचने वालों को राहत मिलेगी। दिनभर तेज धूप खिलने और बारिश की कोई संभावना नहीं होने का अनुमान है। हालांकि, दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम ढलने के बाद मौसम सुहावना हो जाएगा। रावण दहन के समय रात में हल्की ठंडक का एहसास भी होगा। 32 डिग्री के करीब रहेगा तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को आसमान पूरी तरह साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक के बीच मौसम में बदलाव महसूस होगा। सुबह ठंडक, दोपहर में बढ़ा पारा सीएसए की ओर से सोमवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। सुबह मौसम ठंडा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से धूप का असर महसूस हुआ। शाम को फिर मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User