चित्रकूट में दो दिन मनेगा दशहरा, यातायात व्यवस्था में बदलाव:नवमी से एकादशी तक शहरों में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक

Oct 20, 2026 - 07:51
0
चित्रकूट में दो दिन मनेगा दशहरा, यातायात व्यवस्था में बदलाव:नवमी से एकादशी तक शहरों में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक
चित्रकूट में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली गई है। शहरों में भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यह नो एंट्री नवमी से एकादशी तक लागू रहेगी, ताकि देवी प्रतिमाओं के विसर्जन और दशहरा आयोजनों के दौरान जाम न लगे। पुलिस ने त्योहार के लिए सुरक्षा और यातायात की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार चित्रकूट जिले में दशहरा दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर मंगलवार को विजयादशमी पर रावण दहन होगा, जबकि कुछ जगह बुधवार को भी दशहरा मनाने की तैयारी है। राजापुर, पहाड़ी, मऊ और मानिकपुर में मंगलवार को रावण दहन किया जाएगा। जिले में कुल 10 जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक जगह करीब पांच पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User